कांके: हिनू से डोरंडा तक भीषण जाम, रेंग रही गाड़ियां, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोग परेशान
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2026 हिनू से डोरंडा तक भीषण जाम लग गई है। जाम की वजह से सोमवार सुबह करीब नौ बजे गाड़ियां रेंगती नज़र आ रही है। जाम की वजह से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोग काफी परेशान हैं। बता दें कि सबसे अधिक दिक्कत स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तथा रोजमर्रा के काम से निकले लोगों को हो रही है। कई वाहन काफी देर से जाम में फंसे हुए हैं।