सत्तर कटैया: प्रखण्ड सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में नालसा स्कीम सहित अन्य जानकारी दी गई
सत्तर कटैया प्रखण्ड सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में नालसा स्कीम 2015 सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला विविध प्राधिकार के सचिव अभिमन्यु कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।