दतिया नगर: दतिया जिले में हाजियों के प्रशिक्षण का समापन
दतिया जिले में 2026 के हज यात्रा के लिए हाजियों की ट्रेनिंग का समापन 14 अप्रैल को हुआ। 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चले इस 3 दिवसीय ट्रेनिंग में दतिया जिले के 15 हाजियों ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग में जिला हज ट्रेनर जनाब शायान अख्तर साहब ने हज और उमराह का तरीका सिखाया और सऊदी अरब के नियम और कानून से अवगत कराया। *शहर काजी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.