हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर वीएलटी डिवाइस की अनिवार्यता के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों ने भारतमाला रोड पर लगाया जाम
वीएलटी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग) डिवाइस की अनिवार्यता और नेशनल परमिट जारी नहीं होने से नाराज ट्रक ऑपरेटर सोमवार को सड़कों पर उतर आए। राजस्थान ट्रक एसोसिएशन के आह्वान पर जिला ट्रक यूनियन हनुमानगढ़ के बैनर तले ट्रक संचालकों ने गांव कोहला के पास स्थित भारतमाला रोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।