उचकागांव: ईमिलिया मांझा से महिला की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ था शव
उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव की बेटी की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के लिए उसका सर, एक हाथ व एक पैर गायब करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के ईमिलिया मांझा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान ईमिलिया मांझा गांव के मनौवर अंसारी, उनकी बहन अजमेरी खातून व सलमा खातून के रूप में की गई है।