खागा: धाता में भारतीय किसान यूनियन ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क किया जाम
फतेहपुर जिले के धाता कस्बे के दीप नारायण चौराहा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों का विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया। अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से नाराज किसानों ने दोपहर करीब 2 बजे सड़क जाम कर दिया। किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानी दादा दीपनारायण तिराहे के पास स