भरथना: बकेवर चिकनी में मकान विवाद में युवक की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार सुबह 9 बजे 30 वर्ष पुराने मकान विवाद में चचेरे भाई ने 40 वर्षीय विनय कुमार उर्फ बकील की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुर्दावाद के नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं, वारदात के करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने सिंगौली-सैदपुर मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।