सहारनपुर: पुलिस लाइन में एक युवक और वकील के बीच हुई जबरदस्त मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर शनिवार दोपहर 3:30 बजे से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो कि पुलिस लाइन का है। मिली जानकारी के अनुसार एक वक़ील एवं एक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और यह कहा सुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों में जमकर लात घुसे चले। जैसे ही वहां पर मौजूद पुलिस ने उन लोगों को देखा तो दोनों का छूट छुटाव कराया गया।