कुरूद: अज्ञात वाहन की ठोकर से दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, हादसे के बाद चालक मौके से फरार
Kurud, Dhamtari | May 28, 2026 अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवार घायल हुए है जिसमे एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है आपको बता दे कि गुरुवार की शाम यह हादसा कुरूद के ग्राम उमरदा रोड में हुआ है हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है इधर हादसे के बाद लोगो की भीड़ मौके में जमा हो गई थी वहीं पुलिस की टीम भी मौके में पहुंची और घायलो को तत्काल अस्पताल भेजा गया