कासगंज: कासगंज में धूमधाम से निकाली गई हनुमान जयंती, शहर के नदरई गेट से किया गया शुभारम्भ
गुरुवार शाम 7 बजे कासगंज शहर में धूमधाम से बेंड बाजों के साथ हनुमान जयंती निकाली गई। जयंती का शुभारम्भ नदरई गेट प्रभुपार्क से भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, उमा शंकर शर्मा और डी एस लोधी ने हनुमान जी की आरती उतारकर किया। जयंती में दर्जनों आकर्षक झाँकिया मौजूद रही। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह भक्तों ने हनुमान जी की आरती उतारकर पूजा अर्चना की।