दरभंगा: दरभंगा पुलिस की सख्ती: अपराधियों में हड़कंप, लूट के ₹2 लाख बरामद, शराब माफिया पर बड़ा वार
दरभंगा में पुलिस एक्शन लगातार तेज़ हो रहा है। शुक्रवार को पुलिस केन्द्र लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की फिटनेस, अनुशासन और टर्नआउट की जांच की गई। वहीं प्रशिक्षु सिपाहियों को योग प्रशिक्षण देकर उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी जोर दिया गया। साथ ही पुलिस केन्द्र की बैरक, शाखाओं और