झालरापाटन: झालरापाटन में पेट दर्द होने पर एक्सपायर्ड दवा खाने से कॉलेज छात्रा की हालत बिगड़ी, एसआरजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
झालरापाटन में एक कॉलेज छात्रा की हालत एक्सपायरी डेट की दवा खाने से गंभीर हो गई। छात्रा को आज सुबह 7 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।आकांक्षा पीजी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह सूर्य मंदिर इलाके में किराए के कमरे में रहती है।रात में पेट दर्द की शिकायत होने पर उसने घर में रखी दवा की गोली खाई। बाद में पता चला कि दवा की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है।