बांग्लादेश में बाढ़ का कहर — लगातार मूसलाधार बारिश और ऊपरी इलाकों से आए पानी के कारण बांग्लादेश के हबीगंज जिले में ख्वोई नदी उफान पर है, नदी का तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए और हजारों लोग फंस गए हैं, स्थानीय मीडिया के अनुसार पिछले दो दिनों में बाढ़ और भूस्खलन से देशभर में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हबीगंज जिले में करीब 30 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है