मंझनपुर: मंझनपुर DFO ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, बाबू ने ऑनलाइन वसूले ₹15 हजार, शिकायत पर लौटाई रकम
प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) कार्यालय मंझनपुर में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। कार्यालय में तैनात बाबू राजेंद्र कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक आरा मशीन संचालक से लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर ₹15,000 की रिश्वत ऑनलाइन के माध्यम से वसूली है। काम समय पर न होने पर पीड़ित संचालक ने डीएम से शिकायत की है। एडीएम प्रबुद्ध सिंह ने कहा जांच कराई जा रही है।