झांसी: प्रेमनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा खेलने और खिलाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | May 14, 2026 झांसी में आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी कुल 3 लाख 29 हजार 216 ऑनलाइन क्वाइन्स सीज किए गए हैं। इसके अलावा 1060 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।