चायल: चायल तहसील में खतौनी गड़बड़ी पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम से की शिकायत, मिला आश्वासन
कौशाम्बी। चायल तहसील में खतौनियों में गलत अंश निर्धारण और कई मामलों में अंश दर्ज न होने को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर चायल तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सगीर अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।