मांडर: मेयर रोशनी खलखो की माताजी के निधन पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने दी श्रद्धांजलि
Mandar, Ranchi | Mar 31, 2026 रांची की मेयर रोशनी ख़लखो की माताजी के निधन का दुखद समाचार मिलते ही मंगलवार शाम करीब 7 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंत्री संजय सेठ ने मेयर रोशनी जी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना...