नामकुम: रांची नर्सिंग होम के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jul 10, 2026 रांची नर्सिंग होम के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत छापेमारी कर युवक सुन्दर हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 5.65 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटोरोला स्मार्टफोन और 400 रुपये नकद बरामद किए हैं।