पडरौना: कुशीनगर राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली बिल सेटलमेंट ठप, उपभोक्ता मायूस, 112 पुलिस बुलानी पड़ी, जिलेभर से पहुँचे उपभोक्ता
कुशीनगर जिला सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली बिल सेटलमेंट को लेकर भारी अव्यवस्था सामने आई। प्रचार-प्रसार में दावा किया गया था कि लोक अदालत में बिजली उपभोक्ताओं के बिल का समाधान कर टोकन मनी जमा कराई जाएगी, लेकिन मौके पर विद्युत विभाग का कोई स्टॉल या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। दूर-दराज से पहुंचे उपभोक्ता घंटों इंतजार करते रहें।