पडरौना: कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: बाड़ी पुल के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। डिघवा बुजुर्ग वार्ड नं 5, बापू नगर निवासी 15 वर्षीय रेनू कुमारी, पुत्री जवाहिर प्रसाद, साखोपार इंटर कॉलेज से पढ़कर घर लौटते समय बाड़ी पुल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस बीच सपा के नेता संतोष यदुवंशी शनिवार शाम पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। और कार्रवाई की मांग की।