सगड़ी: महराजगंज में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर किया जमकर हमला
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज में गुरुवार को सुभासपा द्वारा आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा । अपने संबोधन में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार ने जनता के भरोसा को तोड़ दिया ।