भाकपा माले के बैनर तले किसानों-मजदूरों ने राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आक्रोश मार्च मंगलवार को 2:00 बजे अपराह्न में निकाला। मार्च का नेतृत्व प्रखंड सचिव वीरेंद्र सिंह ने किया। यह मार्च राजपुर बाजार से होकर प्रखंड मुख्यालय परिसर तक पहुंचा, जहां एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा में वक्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए।