बैरसिया: लोक भवन के सामने धंसी सड़क, पाइपलाइन फूटने से सड़क बनी तालाब, बड़ा हादसा टला
भोपाल में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे लोक भवन के ठीक सामने अचानक सड़क धंस गई। जानकारी के मुताबिक, सड़क के नीचे से गुजर रही बिना फिल्टर पानी की पाइपलाइन फूटने से यह हादसा हुआ। पाइपलाइन में लीकेज के चलते तेज बहाव निकला और देखते ही देखते सड़क का करीब 150 मीटर हिस्सा पानी में डूब गया|