हेरहंज: बारीखाप गांव में पारिवारिक विवाद में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में रेफर
शुक्रवार को हेरहंज थाना सीमा से सटे बारियातू थाना अंतर्गत बारीखाप गांव में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार बारीखाप निवासी मंगर साव की पत्नी सकुन देवी (30 वर्ष) का घर में किसी बात को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया। जिससे महिला ने आवेश में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई