रामगढ़ चौक: सिसमां के समीप जदयू कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का फूलमाला से किया भव्य स्वागत
सिसमां के समीप शनिवार 11 बजे JDU के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया।बता दें कि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह JDU विधायक दल के नेता श्रवण कुमार पटना से शेखपुरा के रास्ते पिपरिया कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे थे। इसी दौरान सिरारी रेल फाटक पार करते ही लखीसराय शेखपुरा बॉर्डर पर स्वागत हेतु सभी उपस्थित थे।