बागपत: बागपत में सड़क हादसे में चंद्रपाल के पैर में फैक्चर
Baghpat, Bagpat | May 23, 2026 बागपत कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को करीब दोपहर करीब 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार गौरीपुर निवासी चंद्रपाल गौरीपुर से गुफा वाले मंदिर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।