भोरे: कल्याणपुर में 6 दिन पहले बाइक से कुचलकर बच्चे की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 6 दिनों पूर्व बाइक से कुचलकर एक 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत मामले में बाइक सवार युवक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है की घटना के दिन गांव के कन्हैयालाल साह अपने पोते सूर्यांश कुमार रौनियार के साथ दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान अर्जुन साहनी ने तेज गति से बाइक बच्चों पर चढ़ा दी।