भरतपुर: भरतपुर कलेक्ट्रेट का फर्नीचर, एसी और कम्प्यूटर होंगे कुर्क, मृतक की पत्नी को नहीं मिला चिरंजीवी योजना का पैसा
चिरंजीवी बीमा में मृतक के परिजनों को पैसा नहीं मिलने पर भरतपुर स्थाई लोक अदालत ने कलेक्ट्रेट का फर्नीचर, एसी और कम्प्यूटर कुर्क करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में काम करते समय लोहे की रॉड गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। जब बीमा का पैसा नहीं मिला तो, मृतक की पत्नी ने कोर्ट का सहारा लिया।