बारुन: बारुण नगर पंचायत में बोर्ड बैठक को लेकर पार्षदों ने 15 दिनों के भीतर बैठक बुलाने की मांग की
औरंगाबाद जिले के बारुण नगर पंचायत में बोर्ड की मासिक बैठक को लेकर निर्वाचित वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद के समक्ष आवाज बुलंद की है। पार्षदों ने डाक के माध्यम से मुख्य पार्षद को आवेदन भेजते हुए 15 दिनों के भीतर बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग की है। इसकी प्रति नगर विकास एवं आवास विभाग को भी प्रेषित की गई है।