खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम उपड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिता-पुत्र के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बीच-बचाव करने आए मुकेश पर ही जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।