खंडवा: खंडवा पुलिस का अनोखा अभियान: पक्षियों के लिए लगाए सकोरे, गर्मी में जीव-जंतुओं को बचाने की पहल
खंडवा में बढ़ती गर्मी के बीच पुलिस का एक संवेदनशील और सराहनीय चेहरा सामने आया है। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन परिसर में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करवाई। अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर विभिन्न स्थानों पर अपने हाथों से सकोरे रखवाए