खुजनेर: खुजनेर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश रैली
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर खुजनेर नगर में महिलाओं के द्वारा पद यात्रा और जन आक्रोश रैली रविवार को दोपहर 12:00 बजे करीब निकाली गई। जो नगर परिषद से प्रारंभ होकर राजगढ़ चौराहे पर संपन्न हुई। इस दौरान राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री बेना सुस्तानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।