औरैया: रातभर की बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोली, जलमग्न हुआ शहर, काशीराम कॉलोनी के नीचे मकानों में भरा पानी
औरैया। गुरुवार रात हुई लगातार बारिश ने नगर पालिका परिषद के नाला सफाई अभियान और जलभराव रोकने के दावों की हकीकत उजागर कर दी। बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जबकि नालों का गंदा पानी निचले इलाकों के घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।