बालोद: दल्लीराजहरा के शिव मंदिर से 25 मीटर केबल वायर चोरी, चोरों ने CCTV कैमरा भी तोड़ा
Balod, Balod | Jul 6, 2026 दल्लीराजहरा के शिव संस्कार धाम मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों ने केबल वायर चोरी करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। मामले में राजहरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 324(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।