सूरजपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में मनरेगा श्रमिकों के साथ किया श्रमदान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने अभनपुर में आयोजित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा श्रमिक भाई-बहनों के साथ श्रमदान कर उनके कार्य में सहभागी बनते हुए श्रम के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि लाखों ग्रामीण परिवारों की आजीविका, सम्मान और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है।