पुष्पराजगढ़: अमरकंटक के गायत्री और सावित्री सरोवर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
रविवार को 11:00 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक ने जानकारी देते हुए बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अमरकंटक में गायत्री तथा सावित्री सरोवर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए मां नर्मदा नदी की दो सहायक नदियों गायत्री तथा सावित्री सरोवर में जमा गंदगी को साफ करते हुए स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।