भोगांव: भाजपा कार्यालय में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित, भोगांव विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया योग
भोगांव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित योग शिविर में भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।