चैनपुर: चेडाबार के भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल स्कूल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल चेडाबार परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।