राजगढ़: किसान जागृति रथ यात्रा राजगढ़ में छठे दिन, 'हर खेत को पानी, हर खेत को रास्ता' की गूंज, 78 साल में भी 80% गांव प्यासे
Rajgarh, Churu | May 22, 2026 भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में 02 दिसंबर 2025 को कानूता, सुजानगढ़ से शुरू हुई 'किसान जागृति रथ यात्रा' शुक्रवार को छठे दिन राजगढ़ तहसील में गांव राधा छोटी से शुरू होकर, बीसलान, गागड़वास, सदाऊ, सुरतपुरा, गोट्या, लसेड़ी, लूटाना होते हुए लुदी में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न हुई। सभी गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर ग्राम समितियों का गठन किया गया।