पूर्णिया पूर्व: के0 हाट थाना ने 1058.250 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
पूर्णिया के० हाट थाना रात्रि गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक से विदेशी शराब की खेप लाईन बाजार की तरफ से बस स्टैंड की ओर जानेवाली है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णियाँ के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम रात्रि गश्ती पदाधिकारी के साथ फोर्ड कंपनी चौक के पास पहुँची और उसे पकड़ लिया गया