पूर्णिया पूर्व: कसबा थाना ने 11.93 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी बरामद
शुक्रवार को स्थानीय लोगो कि सौचना पर कसबा पुलिस लखपतिया रोड पुराना यूको बैंक के पास पहुंचकर रोहित कुमार यादव एवं सन्नी कुमार यादव दोनो साकिन नया टोला, रौतारा, थाना-रौतार, जिला-कटिहार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों मिलकर बाइक चोरी, छिनतई एवं स्मैक का कारोबार करते हैं तथा उनके पास जो बाइक है वह भी चोरी की है।