उचकागांव: गोपालगंज में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम, लाभार्थियों ने देखा लाइव संबोधन
गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के प्रति लाभार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशनधारियों को मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) दिखाया गया.