बीसलपुर: मांगों को लेकर हड़ताल पर रही आशा वर्कर बीसलपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के आवाहन पर बीसलपुर क्षेत्र की आशा महिलाओं ने हड़ताल पर रहकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बीसलपुर क्षेत्र में काम करने वाली आशा वर्कर संगठन के राष्ट्रीय आवाहन पर प्रातः से ही हड़ताल पर चली गई।