डुंडा: गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट और रतूड़ीसेरा के पास लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत नहीं मिल रही
गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट और रतूड़ीसेरा के पास पहाड़ी पर ऑलवेदर परियोजना के तहत चल रहे ट्रीटमेंट कार्य के नाम पर लोगों को रोजना ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम साढे चार बजे बंदरकोट के पास करीब एक घंटे तक ट्रैफिक रोका गया, जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।