थाना परिसर में हुई घटना पर उठे गंभीर सवाल
महाराजपुर थाना परिसर में हुई घटना के बाद पीड़ित युवती की मां ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे अपनी शिकायत लेकर कई बार थाने पहुंचीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि "साहब के पास कई बार गए, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां सब पैसे का लेन-देन चलता है।"
यदि ये आरोप सही हैं, तो यह मामला कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, इन आरोपों पर अभी पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
बुंदेली भौकाल न्यूज़ पुलिस प्रशासन का पक्ष उपलब्ध होते ही उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।