बेड पर घायल, डॉक्टर बोलीं- यहां लेकर आओ; परिजन ने कहा- वहीं चलकर देख लो, बहस हुई तो उठकर चली गईं डॉक्टर
अम्बाह सिविल अस्पताल में बुधवार रात इलाज को लेकर विवाद, परिजनों ने बीएमओ से की मौखिक शिकायत
अम्बाह। अम्बाह के सिविल अस्पताल में बुधवार रात घायलों के उपचार को लेकर डॉक्टर और परिजनों के बीच बहस का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक्सीडेंट में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। ड्रेसिंग के बाद कंपाउंडर व अन्य स्टाफ ने घायलों को बेड पर लेटने को कहा। जब डॉक्टर से वहीं आकर घायलों को देखने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने मरीजों को अपने पास लाने की बात कही।
परिजन के अनुसार, इसी बात को लेकर थोड़ी बहस हुई। आरोप है कि डॉक्टर साहिबा ने गुस्से में पेन पटक दिया और कुर्सी से उठकर चली गईं। इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने मामले की मौखिक शिकायत बीएमओ से करने की बात कही है।
घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजन
परिजनों का कहना है कि सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अम्बाह के सरकारी अस्पताल लाया गया। ड्रेसिंग के बाद घायल बेड पर लेटे हुए थे। परिजनों ने डॉक्टर से अनुरोध किया कि वे वहीं चलकर घायलों को देख लें, लेकिन डॉक्टर ने मरीजों को यहां तक लेकर आने को कहा।
डॉक्टर की कार्यशैली पर उठे सवाल
इलाज को लेकर हुए इस विवाद के बाद अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का कहना है कि घायल मरीजों को बेड से उठाकर डॉक्टर तक ले जाना उनके लिए परेशानी भरा था। वहीं, डॉक्टर का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
बीएमओ से मौखिक शिकायत
परिजन ने बताया कि घटनाक्रम की मौखिक शिकायत बीएमओ से कर दी गई है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन मामले में क्या संज्ञान लेता है।👇
Morena, Morena | Sep 17, 2026