चूरू: चूरू के मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 23 दिनों में तीसरी बार
Churu, Churu | Apr 2, 2026 चूरू शहर के मुख्य डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर को भेजी गई, जिसमें पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल में कथित रूप से तमिलनाडु से जुड़े राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों को बताते हुए धमकी दी।