बागपत: अवकाश के दिन परीक्षा ड्यूटी के विरोध में शिक्षकों ने DAV इंटर कालेज टटीरी पर किया प्रदर्शन, अर्जित अवकाश की उठाई मांग
रविवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे अटेवा के जिला महामंत्री राजेश कुमार सरोज के मुताबिक पिछले कई सप्ताह से लगातार प्रत्येक रविवार को विभिन्न केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है। इन परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सप्ताह के छह दिन नियमित रूप से शिक्षण कार्य करते हैं।