जौनपुर: जौनपुर में सड़क हादसे के पीड़ितों को कैशलेस इलाज से मिली राहत
जौनपुर में सड़क दुर्घटना के घायलों को केंद्र सरकार की कैशलेस उपचार योजना से बड़ी राहत मिल रही है। पिछले दो माह में जिले के पांच घायलों को इस योजना का लाभ मिला, जिनका नजदीकी निजी अस्पतालों में त्वरित इलाज कराया गया। योजना ‘गोल्डन आवर’ सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें हादसे के बाद का पहला घंटा जीवन बचाने के लिए अहम माना जाता है।