डलमऊ: श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने मेधावियों को सम्मानित किया, टॉपर छात्राओं का बढ़ाया हौसला
डलमऊ के शांति मनोहर इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज द्विवेदी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मान, प्रोत्साहन राशि और स्मृति चिह्न प्रदान किए। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार मेराज अली के आवास पहुंचकर इंटरमीडिएट टॉपर उम्मे ह